पंचायतों के अधिकार छीन रही सरकार: विकास नेगी का आरोप

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

dehradun. यमकेश्वर ब्लॉक के पोखरी गांव में पंचायत दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंवाद किया और ग्राम विकास, मनरेगा तथा पंचायतों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी है। इसने गांवों में काम, पानी, सड़क और आजीविका का मजबूत आधार तैयार किया है।”
उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा “आज मनरेगा की आत्मा पर चोट की जा रही है। ग्रामीणों का काम पाने का अधिकार कमजोर किया जा रहा है, मजदूरी की गारंटी खत्म हो रही है और ग्राम पंचायतों के अधिकारों को छीनकर ठेकेदारी व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सीधा-सीधा गांव, गरीब और पंचायत व्यवस्था पर हमला है।”
विकास नेगी ने आगे कहा “कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगी और ग्रामीणों के हक, रोजगार और पंचायतों की ताकत को बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। आने वाला समय बदलाव का है और जनता इसका जवाब जरूर देगी।”
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल जी, जिला पंचायत प्रकोष्ट जिला संयोजक रूपेंद्र सिंह नेगी जी , ग्राम प्रधान पोखरी राजपाल जी, सुरेश चंद जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *