कैच द रेन व वन महोत्सव – ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस का पौधरोपण अभियान

शिक्षा हरियाणा समाचार

फरीदाबाद। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कैच द रेन और वनमहोत्सव के अंतर्गत प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशन में एन आई टी तीन फरीदाबाद के समाजसेवियों रेणु भाटिया, अमित भाटिया, आशा भाटिया ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया। विद्यालय की जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आज जूनियर रेडक्रॉस व सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य छात्राओं ने विद्यालय में जामुन, आंवला, कनेर, इमली और अर्जुन के पौधे रोपे। उन्होंने कहा की पौधे वर्षा जल संचयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है पौधे वर्षा जल को सोख कर पृथ्वीगत जलस्त्रोतों में वृद्धि भी करते हैं। पौधरोपण करते हुए प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि पौधे अधिक वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं तथा हम सभी को शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पौधा कोई भी लगाए शुद्ध ऑक्सीजन सभी को समान रूप से प्राप्त होती है हम जितने अधिक पौधे लगाएंगे और जितनी पौधे वृद्धि करेंगे पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। हम सभी जानते हैं कि वृक्ष प्रदूषण नियंत्रण में अत्यधिक प्रभावी है। उन्होंने सभी अध्यापकों और छात्राओं से आग्रह किया कि हम सभी को अपने घर, कार्यालय, आंगन, किचन गार्डन अथवा जहां भी सुरक्षित स्थान मिले, पौधा अवश्य लगाएं और उस के बड़ा होने तक विशेष ध्यान रखें यदि घर में ओपन स्पेस न हो तो गमले में भी पौधा लगाया जा सकता है। आप पौधा लगाने के लिए अपने स्कूल, सामुदायिक केंद्र या अन्य अनुकूल स्थान का भी चयन कर सकते है परंतु पौधरोपण कर के पौधे के बड़े होने तक उस की सुरक्षा का भी ध्यान रखें ताकि हम सभी शुद्ध वायु से लाभान्वित हो सकें। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी छात्राओं और अध्यापकों का पौधरोपण करने और दूसरों को पौधरोपण के लिए जागरूक करने पर आभार व्यक्त किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने समाजसेवियों रेणु भाटिया, अमित भाटिया, आशा भाटिया एवम उन की टीम के सभी सदस्यों, शिवम वाधवा, जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों, अध्यापिका मनीषा, रामकृपाल सहित सभी का पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पौधरोपण करने के लिए विद्यालय का सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *