देहरादून. उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में धूमधाम से मनाया |
दल के माननीय अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया | इस अवसर पर श्री ऐरी जी ने स्वतंत्रता दिवस 75 वीं वर्षगांठ की शुभकामनायें देते हुए कहां कि देशकाल परिस्तिथि को देखते हुए सब को एक जुट होकर चलना होगा, विशेषकर युवाओं के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी हैं | आज सभी को संकल्प लेना होगा उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए सही राजनितिक दशा दिशा की ओर ध्यान देना होगा, राज्य के बनें 22 वर्ष हो चुके हैं, राज्य निर्माण संघर्ष में 42 से ज्यादा शहीद हुए, लेकिन राज्य की अवधारणा के अनुसार विकास नहीं हुआ | इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुपम खत्री, हरीश सामंत, शैलेन्द्र भट्ट, मनीष नौटियाल, मोहम्मद साजिद ने उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए जिनको श्री ऐरी जी, श्री बी डी रतूड़ी, श्री ए पी जुयाल जी ने माला पहना कर स्वागत किया | इस अवसर पर ए पी जुयाल, श्रीमती गीता बिष्ट, उत्तरा पंत बहुगुणा, मीनू थपलियाल, विजय बौडाई, मेजर महावीर सिंह रावत ने देश भक्ति गीता व कविता सुना कर मन्त्रमुग्ध कर दिया | कार्यक्रम का संचालन सुनील ध्यानी ने किया | इस अवसर पर दीपक गैरोला,लताफत हुसैन,बहादुर सिंह रावत, जय प्रकाश उपाध्याय, विजेंद्र रावत,राजेंद्र बिष्ट शिव प्रसाद सेमवाल, विपिन रावत,शकुंतला रावत,प्रमिला रावत,उत्तम रावत, अशोक नेगी,दीपक रावत किरन रावत, संजय डोभालराजेंद्र गुसाईं, सुलोचना ईष्टवाल ,टीकम राठौर, अनिल डोभाल, ब्रिजमोहन सजवाण,रविन्द्र ममगाई, पंकज पैन्यली, गौरब रावत,आदि उपस्तिथ रहे |

