देहरादून: अंतारा सीनियर लिविंग, देहरादून ने बुजुर्गों के लिए एक समग्र लाइफस्टाइल और लाइफ केयर अनुभव सुनिश्चित करने के अपने निरंतर प्रयास के तहत कम्युनिटी में अभिनेत्री दीप्ति नवल के साथ बुक रीडिंग की एक शाम का आयोजन किया। इस शाम की सेलिब्रेशन का आयोजन क्रिटिकली एक्लेम्ड अभिनेत्री द्वारा लिखित उनकी पुस्तक ‘ए कंट्री कॉल्ड चाइल्डहुड’ की चर्चा को लेकर था, जिसमे मॉडरेटर्स – मोक्षप्रिया मीता बख्शी और संजीव जग्गी – के साथ-साथ जागरुक ऑडियंस भी शामिल हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप्ति नवल तथा मॉडरेटर्स के बीच हल्की-फुल्की बातचीत के साथ हुई, जिसके बाद बुक लॉन्च और एक स्पेशल बुक साइनिंग इवेंट भी हुआ। रात का समापन एक खास डिनर सेटिंग के साथ हुआ।
इस मौके पर अंतारा के कम्युनिटी ऑपरेशन्स के जनरल मैनेजर -आशीष लोच ने कहा,”हमारा लक्ष्य कम्युनिटी में रहने वाले तमाम वरिष्ठ नागरिकों के लिए विविध प्रकार के एक्सपीरियंस क्रिएट करना और प्रदान करना है। इस तरह का एक इवेंट जहां पर सीनियर्स लाइफ से संबंधित एक्सपीरियंस को साझा कर सकते हैं, उस दिशा में यह एक और कदम है। हमारी कम्युनिटी के सदस्यों को मिस दीप्ति नवल के साथ बिताए गए अतीत की दिलचस्प बातें और संदर्भ पसंद आए, साथ ही हमें उनकी मेजबानी करने की भी खुशी
है।”
कार्यक्रम में अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए दीप्ति नवल ने कहा,“प्रकृति की गोद में बसा अंतारा देहरादून एक फ्रेश हवा के झोंके की तरह है। यँहा, अंतारा में जीवन रिटायरमेंट के वर्षों के लिए एकदम सही एवं अनुकूल है।”
अंतारा सीनियर लिविंग, पुरुकुल देहरादून, अंतारा सीनियर केयर की एक फ्लैगशिप प्रोजेक्ट है, जो देहरादून में 14 एकड़ हरियाली में फैली हुई एक लक्ज़ुरियस, फुल्ली इंटीग्रेटेड कम्युनिटी के साथ इसे 55 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल की आवश्यकताओं के को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। अंतारा में हमने हमारे रेसिडेंट्स के लिए एक बेहतर जीवन का वादा, यूनिक लोकेशन, थॉटफुल डिजाइन, क्यूरेटेड कम्युनिटी और समग्र कल्याण के स्तंभों पर तैयार किया गया है। अंतारा सीनियर लिविंग की देहरादून कम्युनिटी अपने रेसिडेंट्स को कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है जिसमे टेलर- मेड इंगेजमेंट एक्टिविटीज, पोषण से भरपूर व्यंजन, प्रोएक्टिव एवं प्रिवेंटिव हेल्थ/ वेलनेस एक्टिविटीज,रेसिडेंट्स के लिए चौकीदार की सेवाएँ, सावधानी एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान, हाउसकीपिंग, आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट, जिम तक आसानी से पहुँच, सीनियर सिटीजन फ्रेंडली आर्किटेक्चर, ऑल वेदर पूल, थैरेपी, सैलून आदि शामिल है। रेसिडेंट्स की देखभाल के लिए अंतारा देहरादून में 180 से अधिक टीम मेंबर्स मौजूद हैं।

