देहरादून। आज आम आदमी पार्टी डोईवाला द्वारा डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 मुस्लिम कॉलोनी में मुस्लिम समाज सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड नंबर 19 के समाजसेवी अनीश अहमद एवम उनकी पत्नी शाहीन को उनके घर जाकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आम आदमी पार्टी महिला नेत्री सोनी कुरेशी मैडम एवं डोईवाला विधानसभा उपाध्यक्ष यामिनी सिंह एवं डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा जी के द्वारा उन को पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया गया पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने बताया अनीस अहमद एवम उनकी पत्नी शाहीन गरीब जरूर है मगर हमेशा लोगो की मदद करते है इसलिये हमें समाज में रहने वाले अच्छे लोगों को हमेशा सम्मानित करना चाहिए और इन लोगों को समाज में वह जगह मिलनी चाहिए जिसके वह हकदार है हम बार-बार हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं मगर हम सभी साथ मिलकर रहेंगे और इस भेदभाव की राजनीति को खत्म करेंगे इसी के चलते आज हमने इस मुस्लिम परिवार को सम्मानित किया है

