डोईवाला। आज आम आदमी पार्टी द्वारा डोईवाला पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 से युवा संघर्षशील समाजसेवी संजय नागर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी डोईवाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजू मौर्य केतन के द्वारा उन्हें पार्टी का पटका एवं टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि संजय नागर एक युवा चेहरा है और लगातार जन हित के कार्य करते रहते हैं इसी को लेकर आज उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई आने वाले नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी जल्द ही डोईवाला में एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा सदस्यता ग्रहण करते समय डोईवाला विधानसभा के प्रभारी विजय पाठक सह प्रभारी जसवीर सिंह उपाध्यक्ष संपन्न सिंह उपाध्याय पुरुषोत्तम सिंह जिला प्रवक्ता ए एस रावत के अलावा कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

