मुस्लिम पसमांदा समाज के लोगों ने सहभागिता की

उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार देश राजनीति

देहरादून। अल्पसंख्यक पसमांदा सम्मेलन महात्मा गांधी स्टेडियम रामपुर उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ,जनाब दानिश आजाद अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ,पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जनाब साबिर अली , कार्यक्रम संयोजक युवा तेजतर्रार प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं का पसमांदा समाज कार्यक्रम में संबोधन प्राप्त हुआ !अपार जनसमर्थन हजारों हजार की तादाद में मुस्लिम पसमांदा समाज के लोगों ने सहभागिता की ! मुस्लिम पसमांदा समाज को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य /उत्तर प्रदेश सह प्रभारी गुलाम मुस्तफा द्वारा समाज को लेकर शुरू तीन तलाक, रोजगार ,शिक्षा ,स्वास्थ्य ,की मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबोधन में कहा कि सबका साथ सबका विकास सब के प्रयास से नरेंद्र मोदी आदित्यनाथ योगी की केंद्र, प्रदेश की सरकारों द्वारा मुस्लिम समाज को लेकर भ्रांतियां जो चलाई जा रही थी उनको दूर करने का काम किया जा रहा है विरोधियों द्वारा की गई भ्रांतियां बाल विवाह ,सती प्रथा जैसी कुरीतियों को समाज सुधारकों द्वारा दूर किया गया वैसे ही मोदी जी द्वारा 3 तलाक जैसी कुप्रथा को भी दूर करने का काम किया गया है समाज में फैली बुराइयों के साथ-साथ एक हाथ में कुरान एक हाथ में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे कार्य भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे हैं और रामपुर ऐतिहासिक नगरी से पसमांदा समाज को लेकर जो सम्मेलन हुआ है पूरे देश के लिए एक मिसाल साबित होगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *