विधानसभा कमेटी की बैठक आयोजित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार राजनीति

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी डोईवाला विधानसभा के द्वारा डोईवाला के धरमुचक खैरी गांव में विधानसभा कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। प्रदेश के उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने संगठन की बैठक ली उन्होंने कहा उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है लोग आम आदमी पार्टी की ओर अग्रेषित हो रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जिस प्रकार से कार्य करते हैं वह आम जनता को पसंद आ रहा है इसी के चलते आज हम गुजरात में भी सरकार बनाने की तैयारी में हैं 2023 में उत्तराखंड में नगर पालिका नगर निगम के चुनाव होने हैं जिसके लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। एवं चुनाव से पहले संगठन विस्तार को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। अतिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉक्टर बीडी रतूड़ी ने कहा कि हमें संगठन को जोड़ना बहुत जरूरी है पार्टी की जान संगठन होता है और संगठन से ही हम सारे चुनाव जीत सकते हैं हमें सबसे पहले अपने संगठन को खड़ा करना पड़ेगा कार्यकर्ताओं को घर घर जाना चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि दिल्ली और पंजाब में किस प्रकार से आम आदमी पार्टी जनहित में कार्य कर रही है कितना विकास वहां पर हो रहा है अगर हमारे उत्तराखंड प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी या नगरपालिका चुनाव हम जीतेंगे तो यहां पर भी उसी की तर्ज पर विकास होगा बैठक में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डीके पाल अशोक सेमवाल गणेश कुड़ियाल जिला अध्यक्ष विजय पवार एवं अल्पसंख्यक संगठन के जिला अध्यक्ष भजन सिंह ने भी अपनी बातों को रखा और संगठन मजबूत करने के ऊपर जोर दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह ने की एवं संचालन नगरपालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने किया बैठक में अल्पसंख्यक संगठन के प्रदेश सचिव मोहम्मद मुस्तकीम इकबाल तगाला आयशा खान अल्पसंख्यक संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद जूलफाम डोईवाला विधानसभा उपाध्यक्ष संपन्न सैनी पुरुषोत्तम सिंह यामिनी सिंह, कश्मीरी लाल विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता कंडवाल। मोहम्मद तालिब मोहम्मद नईम मोहम्मद शोएब। अंतरिक्ष सैनी ओमकार सैनी मोहम्मद समीर इकबाल मलिक भरत लोधी गणेश लोधी राजेश थापा चरणजीत सिंह कार्यक्रम में रिंकू राठौर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी मोहम्मद शोएब मोहम्मद अमन मोहम्मद अख्तर आदि कार्यक्रम में दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *