देहरादून। श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में देवभूमि संजीवनी निःशुल्क योग केन्द्र का विधिवत शुभारम्भ मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी जी के कल कमलों से श्रीमती रजनी नेगी ग्राम प्रधान धोलास देहरादून की गरिमामई उपस्थिति में श्री धोलेश्वर महादेव जी की विशेष पूजा अर्चना आरती और योग शिविर के साथ किया गया, आचार्य जोशी ने योगाभ्यास कराया, उन्होंने बताया भगवान शिव ही योग के आदि प्रवर्तक हैं इसी लिए उनको आदि योगी भी कहा जाता है, उन्होंने योग विद्या का ज्ञान सप्तऋषियों को और सप्तऋषियों ने सम्पूर्ण ब्रह्मांड में योग विद्या को सम्पूर्ण ब्रह्मांड में फैलाया, योग को आधुनिक स्वरूप देने में महर्षि पतंजलि स्वामी विवेकानंद आदि मनीषियों का बहुत बड़ा योगदान है। देवभूमि संजीवनी योग साधना केंद्र धोलेश्वर महादेव में प्रत्येक रविवार विशेष निःशुल्क योग, ध्यान शिविर और नियमित रूप से भी योग साधना की जाएगी आज के कार्यक्रम में श्रीमती भगवती जोशी, रमेश जोशी, लीला बिष्ट, राधा बिष्ट,गोपाल कृष्ण उप्रेती, हेमा उप्रेती, एडवोकेट तनुज जोशी, योग शिक्षक विनय कुमार, कुणाल उप्रेती, आभा शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

