अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई 32 वर्षीय युवक की मौत

अन्य उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल समाचार देश

आरती वर्मा
डोईवाला। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भानियावाला थानों रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष पवार उम्र 32 वर्ष पुत्र कुंवर सिंह पवार निवासी कंडरवाला भानियावाला गत देर शाम अपने मित्रों के साथ कार से शादी समारोह में गया था, शादी से लौटते हुए मित्रों ने आशीष को घर से कुछ दूरी पर सड़क पर उतार दिया, सड़क पर पैदल जा रहे आशीष को किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने घायल को हिमालयन अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *