हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

आरती वर्मा
डोईवाला । हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है आधुनिक सुविधाओं के साथ 30 जून तक जोलीग्रांट एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग का कार्य पूरा होने जा रहा है लगभग 100 करोड़ की लागत से जोलीग्रांट एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो जायेगी कार्यदायी संस्था अहलूवालिया कंट्रक्शन के अधिकारियों ने बताया कि 30 जून तक नई बिल्डिंग का कार्य पूरा कर लिया जायेगा । उन्होंने बताया कि नई बिल्डिंग में तीन गेट डिपार्चर के बनाये गये हैं और एक गेट अराइवल के लिए तैयार किया जा रहा है
जोलीग्रांट एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग को बनाने वाली कंपनी अहलूवालिया कंट्रक्शन के जी एम करम चंद ने बताया कि विगत साल एयरपोर्ट की पहली बिल्डिंग तैयार कर यात्रियों को समर्पित कर दी गई थी और उसके बाद एयरपोर्ट की पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर दूसरी बिल्डिंग का हिस्सा तैयार किया जा रहा है पहली बिल्डिंग में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक जिसमें ब्रमकामल , चारो धामो की संस्कृति, बद्री केदार की कलाकृतियों के नमूने बिल्डिंग में दरसाये गए हैं जो आने जाने वाले यात्रियों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में अलग पहचान दिला रहे हैं ।
जी एम करम चंद ने बताया कि दोनों बिल्डिंग की लागत 353 करोड़ थी जिसमें एक फेज की बिल्डिंग के तैयार होने के बाद दूसरी फेज की बिल्डिंग बनाई गई हैं जो 30 जून तक बनकर तैयार हो जायेगी । उन्होंने बताया कि फेज एक कि बिल्डिंग की तरह ही फेज द्वितीय में भी उत्तराखंड की कला संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और फेज दो की बिल्डिंग में गायत्री मंत्र को दीवारों पर लिखा जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *