देहरादून। आज चौकी हर्रावाला पर सूचना प्राप्त हुई की लक्ष्मण बिहार नकरौंदा में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी हर्रावाला मय फोर्स के मौके पर तुरंत पहुंचे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि राजीव नेगी पुत्र श्री रघुवीर सिंह नेगी निवासी लक्ष्मण बिहार हर्रावाला डोईवाला देहरादून उम्र 21 वर्ष ने अपने घर एक कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । परिजनों द्वारा मृतक को नशे का आदि होना बताया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम कराने हेतु चिकित्सालय भेजा गया है ।

