अल्पसंख्यक मोर्चा ने कराया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में योग

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

देहरादून। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम के दिशा निर्देश पर मुस्लिम बहुल क्षेत्र में महानगर महामंत्री हाजी रईस अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा ने लोगों को योग के फायदे बताएं। उन्होंने कहा कि योग हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। योग से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है. अध्यक्ष ने बताया कि महानगर की पांचों विधानसभा में मंडल स्तर पर योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य पूर्व हद सदस्य हाजी असलम मुख्य रूप से उपस्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक रमजान अली ने उपस्थित सभी को योग कराया। उत्तराखंड सरकार में हज सदस्य एडवोकेट नदीम अकबर ने भी अपने विचार रखे. प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम राठी ने योग के फायदे बताएं। महानगर उपाध्यक्ष सरदार दिलबाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत ही नहीं पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है. पूर्व महानगर अध्यक्ष जावेद आलम ने भी करो योग रहो निरोग के फायदे बताएं कार्यक्रम में सरदार सोनू महानगर सोशल मीडिया प्रभारी हारुन अंसारी महानगर मंत्री अनस बैग मंडल मंत्री हसीन सोनू अनस अंसारी सोहेल मोहसिन शहजाद खुर्शीद इरशाद मौलाना राशिद आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *