देहरादून। पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में आज विशेष पूजा अर्चना, भजन कीर्तन, वृक्षारोपण और भंडारे का अयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्म दिवस जड़ी बूटी दिवस के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में आवला, बेलपत्री, रुद्राक्ष के साथ साथ कई प्रजाति के औषधिय पौधों का रोपण किया गया मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने श्रावण मास और शिव पूजा का महत्व उपस्थित श्रद्धालुओं को समझाया ,इस अवसर पर डा मथुरा दत्त जोशी, पंडित दीपक कुकरेती,मनीष कुमार मोनू, खुशहाल सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, राधा बिष्ट,पूनम बिष्ट, आनंद छेत्री , रोहित चमोली, रोहित आनंद, तिरलोक सिंह रावत, जगत वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

