दीवार तोड़ घर में घुसा पानी का सैलाब, बच्ची की मौत

अन्य उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश

संजय अग्रवाल

डोईवाला. डोईवाला की ग्राम पंचायत माजरीग्रांट में कल रात से हो रही तेज बारिश से अचानक आए पानी से एक बच्ची की मृत्यु हो गई। यह हादसा रात को लगभग 10 बजे हुआ। पानी घर के अंदर अचानक से आ घुसा उसको घर के बाहर निकासी की जगह नहीं मिल पाई। क्योंकि निकासी के पानी के लिए पाइप ऊंचे डाल रखे है। बच्ची के पिता अजय कोहली (आनंद) ने बताया कि रात को अचानक से घर में पानी घुस गया जो कच्चे मकान को तोड़ता हुआ सीधा दो मंजिला इमारत में घुस गया आनन-फानन में घर के बाकी सदस्यों को बाहर निकाला गया मगर 12 वर्षीय बेटी आकांक्षा पानी में नीचे डूब गई पानी लगभग 5 फिट तक भर गया था। ओर तभी बिजली भी चली गई थी। उन्होंने बताया की घर में पिता अजय कोहली, दादी विधाता देवी, बहन दृष्टि 8 वर्ष मौजूद थी दोनों बच्चे सो चुकी थी। रात को ही आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मौके पर पुलिस मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *