संजय अग्रवाल
डोईवाला। हरा वाला मेरी माटी मेरा देश के तहत हररावाला के किडजी स्कूल में वेता सम्मान समारोह आयोजित किया गया सम्मान युद्ध में शहीद हुए सैनिकों अधिकारियों एवं पैरामिलिट्री फोर्स के परिवार वालों को प्रदान किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला, विशिष्ट अतिथि अनिल बिष्ट (डीआईजी सीआरपीएफ) रहे कार्यक्रम की संयोजक सुश्री सीमा तिवारी एवं स्कूल के डायरेक्टर सुनील यादव रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृज भूषण गैरोला ने कहा कि आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव लोग पूरे देश में मना रहे हैं तथा मेरी माटी मेरा देश के तहत हम उन वीर सपूतों के बलिदान को याद कर रहे हैं जिनके दम पर हमने स्वतंत्रता प्राप्त की तथा 1962, 1965,1971, एवं कारगिल के युद्ध में अपने प्राण न्योछावर किए जिनके द्वारा देश की सीमाओं की रक्षा करते करते उन्होंने प्राण निछावर कर दिया उनके बलिदान को याद किया जा रहा है तथा स्वतंत्रता के आंदोलन हो या सीमाओं की रक्षा का मामला हो उत्तराखंड के सैनिक सबसे ज्यादा अपने बलिदान दिया है उत्तराखंड की धरती पर अनेक वीर पैदा हुए हैं यहां की धरती देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है उन्होंने किडजी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति बड़े भावुक हो गए उन्होंने कहा यह बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है तथा स्कूल की प्रिंसिपल सीमा तिवारी की काफी प्रशंसा की
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री अनिल बेस्ट दिग सीआरपीएफ ने कहा कि देश में सीआरपीएफ के लगभग 3.5 लाख जवान है तथा देश की सीमाओं की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है जिनको हमारे जवान बखूबी कर रहे हैं उन्होंने कहा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत पूरे देश में 9 से 15 अगस्त के कई कार्यक्रम हो रखे हैं यह अभूत पूर्व है देश के शहीदों को हमें याद करने उन्हें अपने दिल में जिंदा रखना चाहिए यही हमारी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में शहीदों के सैनिक परिवारों को बृजभूषण गैरोला एवं अनिल बिष्ट ने सम्मान पत्र दिए जिसमें दीपक नैनवाल के माता-पिता, हीरा सिंह की धर्मपत्नी श्री गंगी देवी, शाहिद दीपक नेगी की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा नेगी, चेतन शांति प्रसाद कंसवाल वर्तमान सेना मेडल, कैप्टन तेज प्रताप जी को भी सेना मेडल मिला सूबेदार रतन सिंह दानू को पैर में गोली लगने से सेवा मेडल मिला
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील यादव डायरेक्टर शशि भूषण नौटियाल, मूलचंद शीशपाल पूर्व प्रधान हरा वाला, विनोद कुमार पार्षद, रवि गोसाई पार्षद प्रशांत खारोला मंडल अध्यक्ष बालावाला, सूरज पवार, प्रमोद कुमार शास्त्री, संजय शर्मा मान सिंह रावत,जय सिंह रावत, आनंद नेगी राहुल पवार, प्रताप सिंह, स्कूल के सभी स्टाफ मौजूद थे।

