प्रोनती बिष्ट बनी तीज क्वीन

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार उत्तराखंड गढ़वाल समाचार देश मनोरंजन

डोईवाला- भानियावाला स्थित दून जाएका में हुए तीज महोत्सव कार्यक्रम में प्रोनति बिष्ट तीज क्वीन बनी। वहीं ललिता असवाल द्वितीय, आरती वर्मा तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा डांस प्रतियोगिता में भी प्रोनति बिष्ट प्रथम, सीमा द्वितीय, आरती वर्मा तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में रितु डबराल प्रथम, शालिनी पाल द्वितीय, राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि तीज महोत्सव कार्यक्रम महिलाओं को संस्कृति से जोड़ता है। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं में नया उत्साह उत्पन्न करते हैं। कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा सेमवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। साथ ही त्यौहार के समय इस तरह के कार्यक्रम में महिलाओं में भी एक अलग सा ही उत्साह नजर आता है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह, कुसुम सिद्धू, सुषमा चौधरी, इंदु सती, पूनम तोमर, संतोष कुकरेती, संतोष नेगी, बॉबी भंडारी, सुनीता राणा, मनीषा थापा, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *