चुनाव में होगी महिला मोर्चा की अहम भूमिका – आरती लखेड़ा

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

डोईवाला- भाजपा महिला मोर्चा ने भानियावाला में बैठक कर होने वाले निकाय और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की ! महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा कहां कि महिला मोर्चा की भूमिका चुनाव के दौरान और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है आने वाले निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका होगी, महिलाओं के लिए भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अपार उपलब्धियां और जन कल्याण योजनाएं बना रखी है हमें महिला मोर्चा के नेतृत्व में उपलब्धियां को घर घर तक पहुंचाना और साथ ही समाज में प्रभावी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को पार्टी से जोड़ना है मंडल महामंत्री सोनाली काला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया है ! 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपना परचम लहराएगी, चुनाव की दृष्टि से पन्ना प्रमुखों का सत्यापन करना भी बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, कार्यक्रम में महामंत्री पूनम तोमर, महिला मोर्चा प्रभारी कृष्णा तड़ियाल, उपाध्यक्ष कुसुम पवार,नेगी नीलम पुष्पा कुमाई, कोषाध्यक्ष मधु भिन्डोला, सोशल मीडिया प्रभारी सरिता गुसाई, हेमलता जोशी, मीना उनियाल, प्रमिला देवी, प्रीति, मनीषा आदि मातृशक्ति मौजूद रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *