देहरादून । आज I T D A CALC परिसर डोईवाला में नगर पालिका परिषद वाला एवं आईटीडीए के सहयोग से विषय गत शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण डोईवाला की अध्यक्ष / सिविल जज की अध्यक्षता में किया गया । जिसमें मन नहीं न्यायाधीश महोदय द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं स्थानीय व्यक्तियों को विस्तार से विषयगत( बाल अधिकार एवं उनका संरक्षण ) जानकारी के बारे में अवगत कराया गया साथ ही न्यायधीश द्वारा उपस्थित जनों को शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार ,शोषण की विरुद्ध अधिकार ,संवैधानिक उपचारों का अधिकार , शिक्षा व संस्कृति का अधिकार, बाल विवाह और बाल मजदूरी रोकथाम अधिनियम एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम पर बारीकी से संपूर्ण महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दी गई . सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विषय में भी जानकारी दी गई व साफ , सफाई स्वच्छता एवं नशा तथा साइबर अपराध से संबंधित दुष्परिणाम के विषय में भी बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुझ प्राविधिक कार्यकर्ता सुभाष तिवारी द्वारा माननीय न्यायधीश महोदय के निर्देशानुसार किया गया इसके अतिरिक्त सभी स्थानीय नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह तथा उसकी पात्रता संबंधी विषय में भी जानकारी दी गई ।

