देहरादून। विश्व शांति देश के चहुमुखी विकास देव भूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की आज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति दी गई, विशेष कन्या पूजन के साथ साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने सभी श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद रूप में हरियाली का प्रसाद वितरण किया इस अवसर पर सचिव उत्तराखंड सरकार हरि सेमवाल,डा0 मथुरा दत्त जोशी,नीरज अग्रवाल,भगवती जोशी, गीता जोशी,एडवोकेट तनुज जोशी , पंडित गणेश बिजलवान, पंडित अरविंद बडोनी आदि का विशेष सहयोग रहा।

