अक्षत वितरण महिलाओं टोली ने लोगों को दिया निमंत्रण

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म राजनीति

संजय अग्रवाल
डोईवाला- अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को अपने घर में प्रतिष्ठानों में बड़ी खुशी के साथ दीप जलाकर दीप उत्सव मनाने का निमंत्रण देने के लिए भानियावाला वार्ड नंबर 10 में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा के नेतृत्व मे महिलाओं टोली द्वारा अयोध्या से आए अक्षत,राम मंदिर का चित्र व पत्रक वितरित किए! महिलाओं ने जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे,पूरे भारत में हम भगवा लहराएंगे भजन पर मनमोहक नृत्य भी किया! महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर अक्षत पूजन कार्यक्रम को तेजी से गति दी जा रही है,15 जनवरी घर-घर गली-गली अक्षत निमंत्रण अभियान जारी रहेगा ! कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,निवर्तमान सभासद ईश्वर रौथाण,मधु बडोला,देवी प्रसाद उनियाल,सुंदर लोधी, शोभना कुकरेती,वंदना कुकरेती, प्रसन्नी राणा,बबली तिवाडी, सुषमा,रेशमा सजवान,सरोजनी कोठियाल,संगीता,सतीश्वरी बिष्ट, आनंदी रावत,रुक्मणी बिष्ट,सविता बिष्ट,अनीता नैथानी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *