डोईवाला। भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में प्रेम नगर बाजार के युवाओं ने नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर माहौल को राममय बनाने का कार्य किया ।रैली प्रेम नगर बाजार ,डोईवाला चौक, मिस्सरवाला, चांदमारी से होते हुए शिव मंदिर पर आकर संपन्न हुई इससे पूर्व सभी क्षेत्रवासियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्री राम और हनुमान जी की स्तुति की ।बाइक रैली के आयोजन में निवर्तमान सभासद अवतार सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, उदय चंद पाल, राहुल घई, अमित वर्मा, विशाल जिंदल, सत्यम, रवि चौहान, सुषमा चौहान, कान्हा, संतोष बंसल, वीरेंद्र जिंदल, अभिषेक, विदुषी शर्मा,मोना घई, अश्वनी गुप्ता, कुशाग्र शर्मा आदि शामिल हुए।

