डोईवाला – रामलला प्राण प्रतिष्ठा मौके पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक अनुष्ठान किए हैं लोधेश्वर मंदिर कुर्ता वाला प्रेम नगर बाजार शिव मंदिर,लच्छीवाला मे लच्छेश्वर धार्मिक महादेव मंदिर, मिल बाजार हनुमान मंदिर भानियावाला प्राचीन महादेव आदि में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान किए गए! राम भक्तों ने प्रसाद के रूप में जगह-जगह दूध,जलेबी ,हलवे, लड्डू और कढ़ी चावल के स्टाल लगा रखे थे, मिल रोड अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अपने आप में एक सुखद एहसास हो रहा है कुड़कावाला के संजीव लोधी ने बताया कि पूरा गांव राम के नाम का जाप में लगा हुआ है वर्षों की तपस्या का फल आज जाकर पूरा हुआ है भानियावाला के राजन गोयल ने बताया कि कण कण में व्याप्त प्रभु श्री राम देश की सनातन, संस्कारशीलता और एकात्मता के प्रतीक हैं वह जन जन में रमे है सब जन उसमें रमे हैं सभी वर्ग के लोग बिना भेदभाव के त्योहार के रूप में बना रहे!

