उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने की मुख्यमंत्री से आगामी बजट में राज्य आंदोलनकारीयो के लिए वित्तीय कोष बनाये जाने की मांग

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून। आज उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष /प्रभात डंडरियाल और जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने प्रदेश के वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह आगामी बजट में राज्य आंदोलनकारीयो के लिए वित्तीय कोष बनाए।
स्मरण रहे की वित्तीय कोष ना होने से आंदोलनकारी को उसका लाभ नहीं मिलता अगर कोष की स्थापना हो जाती है तो वह पैसा राज्य आंदोलनकारी को आपदा एवं भुखमरी में बचा सकता है.
उन्होंने आगे कहा कि कोष बनते समय राज्य आंदोलनकारियों को भी प्रतिनिधित्व दे साथ ही भाजपा संगठन से भी प्रतिनिधित्व हो जो ताकि जो पैसा ले रहा है उसका वह सदुपयोग कर रहा है या नहीं यह देखना प्रतिनिधि मंडल का काम होगा।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त परिषदके उपाध्यक्ष प्रभात डेंड्रियाल और जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार आगामी बजट सत्र में राज्य आंदोलनकारी के लिए बजट में कोर्स बनाने की व्यवस्था अवश्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *