देहरादून:-सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड लार्ज और हैवी स्टील स्ट्रक्चर्स के निर्माण में लगी हुई है, और टेलीकॉम, पावर, रेलवे और अन्य सहित विभिन्न प्रकार के उद्योगों को कस्टमाइज़ स्टील स्ट्रक्चर्स और ईपीसी सॉल्यूशंस देती है। कंपनी ने घोषणा की है कि 25 जनवरी 2024 को आयोजित अपनी बोर्ड मीटिंग में, बोर्ड ने विभिन्न प्रमोटर और नॉन-प्रमोटर एंटिटीज़ को, शेयरहोल्डर्स और अन्य रेगुलरिटी अथॉरिटी के अनुमोदन के अधीन, जैसा भी लागू हो, प्रेफेरेंशिएल बेसिस पर शेयर और कन्वर्टबल वारंट जारी करके 8064 मिलियन रुपये के फंड जुटाने को मंज़ूरी दे दी है।नॉन-प्रमोटर ग्रुप कैटेगरी के अंदर नॉर्थ स्टार अपॉर्चुनिटीज़ फंड, एनएवी कैपिटल वीसीसी – एनएवी कैपिटल इमर्जिंग स्टार फंड, कोयस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज़ फंड, एलारा इंडिया अपॉर्चुनिटीज़ फंड आदि को शेयर और/या वारंट इश्यू किए जाएंगे, प्रमोटरों में शशांक अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, राघव अग्रवाल और भरत अग्रवाल को वारंट जारी किया जाएगा।यह प्रस्तावित आवंटन भी प्रत्येक इक्विटी शेयर और जारी किए गए वारंट के लिए संबंधित व्यक्तियों को “प्रमोटर” और “नॉन-प्रमोटर, पब्लिक कैटेगरी” से 4:1 के अनुपात में, प्रेफेरेंशिएल बेसिस पर जारी किए जाने वाले इक्विटी शेयर्स और वारंट्स के 4 फुली पैड बोनस शेयर्स के अधिकारी होंगे, क्योंकि प्रेफेरेंशिएल अलॉटमेंट के लिए निर्गम मूल्य कॉर्पोरेट कार्रवाई और रिकॉर्ड तिथि से पहले निर्धारित किया गया है।इससे पहले, कंपनी को एक कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, जिसकी कीमत 3,640 मिलियन रुपये थी। यह कॉन्ट्रैक्ट टर्नकी मोड में लॉस रिडक्शन कार्य के एग्जीक्यूशन पर आधारित है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें तमिलनाडु के इरोड जिले में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए व्यापक कार्य शामिल है।

