लाल लाल चुनरी सितारों वाली, जिसे ओड के आई है मां शेरों वाली…..

अन्य उत्तर प्रदेश समाचार उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश धर्म

देहरादून। लाल लाल चुनरी सितारों वाली, जिसे ओड के आई है मां शेरों वाली……. चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…… नंगे नंगे पांव चल आ गया रे मां इक तेरा पुजारी……आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा ……. जैसे सुमधुर भजनों के माध्यम से माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में अयोजित विशेष चैत्र नवरात्रि पूजा अनुष्ठान में वातावरण और भी भक्तिमय और शक्तिमय बन गया, प्रातः काल विशेष पूजा अर्चना के बाद श्री शतचंडी पूजा अनुष्ठान का दिव्य शुभारंभ हरिद्वार से पधारे विद्वानों द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ कर किया गया, दिन भर भक्तों ने माता वैष्णो को चुन्नी, नारियल आज के कार्यक्रम में आदि भेंट कर अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना की, सांयकाल में माता वैष्णो का विशेष श्रृंगार और आरती होगी, आज के कार्यक्रम में आचार्य डा0 बिपिन जोशी, डा0 मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, शोभा जोशी, रजनी पंत, पंडित गणेश बिजलवान, अरविंद बडोनी, सन्तोष ढोडियाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *