देहरादून। आज उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद के प्रवक्ता चिंतन सकलानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जो महिलाओं के एल यू सी सी में पैसे फंसे हैं सभी विधायक सभी मंत्री अपनी सैलरी से इन महिलाओं महिलाओं को दे सरकार जिससे इन महिलाओं को इंसाफ मिल सके जब तक उनके पैसे नहीं मिलेंगे तब तक परिषद उनके साथ खड़ा है कितनी झूठी सरकार है पहले कहती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और इनका नारा एकदम गलत साबित हो रहा है महिलाएं सड़कों पर है तो यह किस बात का नारा यह महिलाएं धरना प्रदर्शन सब कुछ कर चुकी है कितनी बार अधिकारियों को ज्ञापन दे दिए पर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जो इन महिलाओं के पैसे लेकर भागे हैं उत्तराखंड को बने 25 साल हो चुके हैं और उत्तराखंड राज्य इन महिलाओं के बलबूते पर बना है अगर महिलाएं आगे ना होती आंदोलन में 94 तो शायद ही उत्तराखंड बनता महिलाओं के पैसे न मिलना शहीदों का भी अपमान है यह अपमान हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और हम महिलाओं को विश्वास दिलाते हैं हम उनके साथ इस लड़ाई में साथ खड़े हैं अतः मेरा सरकार से निवेदन है की जल्दही इन महिलाओं के पैसे दिलाया जाए नहीं तो एक बड़े आंदोलन के लिए हमें मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी समर्थन में प्रवक्ता चिंतन सकलानी संरक्षक नवनीत सिंह गोसाई सामाजिक कार्यकर्ता प्रमिला रावत अमित परिवार कल्पेश्वरी नेगी बलेश बवानिया शंभू प्रसाद पुष्प लता वेश मुकेश मोगा जमुना देवी लक्ष्मी देवी माया देवी इंदिरा देवी कमलेश।

