किन्नर समुदाय के “बधाई शुल्क निर्धारण” का किया स्वागत

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून ने नगर निगम देहरादून द्वारा किन्नर समुदाय के “बधाई शुल्क निर्धारण” का स्वागत करते हुए मेयर का सम्मान किया। देहरादून नगर निगम द्वारा किन्नर समुदाय की पारंपरिक “बधाई” की धनराशि को लेकर लिया गया निर्णय सामाजिक समावेश और पारदर्शिता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हो रहा है। स्थानीय किन्नर समाज ने इस पहल का खुले दिल से स्वागत और समर्थन किया है।
समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह निर्णय न केवल उनकी आजीविका को व्यवस्थित और सुरक्षित करेगा, बल्कि समाज में उनके सम्मान और गरिमा को भी नई पहचान देगा। यह पहल किन्नर समाज और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास और सामंजस्य को और मजबूत करेगी।
किन्नर समाज ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लिया गया यह फैसला समाज में समानता और सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। यह कदम एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है, जो आने वाले समय में और भी सशक्त सामाजिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त करेगा।किन्नर समाज ने देहरादून की जनता से अपील की कि वे इस पहल का समर्थन करें और प्रेम, सम्मान व सहयोग के साथ एक समावेशी समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय किन्नर समाज, देहरादून की अनुष्का चौहान, सुम्मी राजपूत, निशा चौहान, अलीशा, सोनिया, फैबी छेत्री, डिंपल, अदिति शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *