सत्ता में आने पर कांग्रेस मलिन बस्ती वासियों को देंगी तोहफा : मोहन कुमार काला

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून, 18 अगस्त। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश संयोजक मोहन कुमार काला ने भाजपा सरकार पर मलिन बस्ती वासियों के साथ धोखा किये जाने पर हमला करते हुए कहा की भाजपा की करनी ओर‌ कथनी में अंतर है। आज जब मलिन बस्तीवासी उत्तराखंड सरकार से आस लगाकर बैठे थे की सरकार बस्ती वासियों को मालिकाना अधिकार देकर बस्तीयों का नियमितिकरण कर उन्हें तोहफ़ा देगीं पर सरकार ने कैबिनेट में फिर तीन साल बढ़ाकर बस्ती वासियों को धोखे दिया। मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों को उम्मीद थी, की जिस विश्वास के साथ भाजपा को वोट दिया था भाजपा उसका उपहार देगी पर भाजपा ने धोखा दिया। जिससे आज मलिन बस्ती वासियों में रोष उत्पन्न है और जनता इसका जवाब 2022 में वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से उखाड़ कर देंगी। श्री काला‌ ने कहा की 2022 में कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर कांग्रेस मलिन बस्ती वासियों को देंगी तोहफा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *