राहुल गांधी के जन्म दिवस पर केक काटकर मनाया उत्सव

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

देहरादून, 19 जून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि, “राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर किया गया वृक्षारोपण समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हम सभी कांग्रेसजन यह संकल्प लेते हैं कि जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करते हुए वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।”
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महासचिव राजेंद्र भंडारी ने कहा कि, “राहुल गांधी का जीवन युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेंगे। आज का यह संकल्प आने वाले समय में उत्तराखंड में जनभावनाओं के अनुरूप कांग्रेस की सरकार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने, जनसरोकारों के लिए संघर्ष करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।इस मौके पर उपेन्द्र थापली, याकूब सिद्दीकी, राजेश पुंढ़ीर, अमरेंद्र बिष्ट,अनिल बस्नेत, पिया थापा,वीरेंद्र पंवार, सूरज छेत्री, सावित्री थापा, मंजू, प्रशांत खण्डूरी,हेमंत उप्रेती , गुल मोहम्मद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *