संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी साझा की जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी देवप्रयाग के आदेशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन जागरुकता, लाइफ सेफ्टी पर आधारित आपदाओं के प्रति जागरूकता गोष्ठी के तहत आज देवप्रयाग तहसील सभागार में 01 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता कार्यक्रम गोष्ठी के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, संस्थानों, व्यवसाईयों एवं तहसील कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक आपदाओं के विषय में जानकारी साझा की गई एवं आपदा के प्रकार, आपदा से पहले, आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे में बताया गया, जिसमें आपदा से पूर्व तैयारी, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के बारे में बताया गया। बेसिक उपकरणों की जानकारी, आपदा की स्थिति के समय क्या करें, क्या न करें, प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर. आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं अन्य आपातकालीन टोलफ्री नंबरों की जानकारी और संस्थान परिसर के सुरक्षित स्थानो एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी साझा की गई। साथ ही सभी को भू-देव एप की जानकारी देते हुए उपस्थित कार्मिकों जनप्रतिनिधियों को इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर 35 प्रतिभागी और तहसील कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *