जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 48 छात्र चयनित

उत्तर प्रदेश समाचार शिक्षा

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 48 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष प्रतिष्ठित जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा रवीजा चंदेल ने बालिकाओं में लखनऊ में टॉप किया है। ये मेधावी छात्र आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रूड़की, आई.आई.टी. खड्गपुर जैसे देश के अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में पढ़ाई करके सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करेंगे। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. के कर्तव्यपरायण शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है कि विद्यालय के छात्र प्रतिवर्ष आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य व्यावसायिक सेवाओं में भारी संख्या में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि देश की इस प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने सर्वाधिक संख्या में चयनित होकर विद्यालय के गौरवमयी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 48 छात्रों में रवीजा चंदेल, आयुष श्रीवास्तव, शाश्वत वर्मा, समक्ष आहूजा, हर्ष जोशी, संदीप चिलवल, विनीत अग्रवाल, आशुतोष यादव, निखिल चन्द्र यादव, प्रखर मौर्या, शैलेष अग्रवाल, पार्थ द्विवेदी, अन्वेश सिंह, मो. साद अकबर, आर्यन सिन्हा, आर्यन श्रीवास्तव, अंशु माली सूरी, वेदान्त पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, अरिन्दम मिश्रा, अमित शर्मा, देवांश वर्मा, श्रेयस कुमार अग्रवाल, देव यादव, विशाल सिंह, आर्यन सिंह, आर्शजीत सिंह, दिव्यांश वर्मा, अनिकेत सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित, यश प्रताप सिंह, अपुल रंजन, अजस श्रीवास्तव, अली कौसर कामरान, जूही वाजपेयी, अमन वर्मा, प्रसून पटेल, अभिज्ञान शर्मा, अभ्युदय सिंह, रोहन राज, आर्यन मौर्या, प्रखर श्रीवास्तव, सार्थक माथुर, अमय सिंह, उन्नति, रिशी राव, संस्कृति रंजन एवं अदनान अब्बास शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *