राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने किया समारोह का आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने राजधानी देहरादून में भगवान वाल्मीकि प्रकोत्सव समारोह का आयोजन किया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, चमन लाल वाल्मीकि, उत्तराखण्ड वाल्मीकि स्वच्छकार संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखण्ड सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा भगवत प्रसाद मकवाना एवं प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल घाघट सहित प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मदन वाल्मीकि ने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रदेशवासियो को वाल्मीकि जयंति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गयी शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा व सम्मान की अभिव्यक्ति होगी। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र को रामायण के रूप में कलमबद्ध करके सम्पूर्ण मानवता का धर्म, त्याग और कर्तव्य परायणता की सीख देने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने सद्मार्ग दिखाया है। उनके द्वारा रचित रामायण भारतीय धर्म, दर्शन एवं संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर चमनलाल वाल्मीकि ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है। उन्होने समाज से अपील की कि प्रत्येक जनमानस महर्षि वाल्मीकि के द्वारा दी गयी शिक्षा को अपनाएं और उनके बताए मार्ग पर चले।
इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंति के अवसर पर आज राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राजधानी देहरादून में देश के चैथे स्तम्भ पत्रकारो का सम्मान करते हुए अपने आप का गौरांवित महसूस कर रहा है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने सदैव वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। वर्तमान में समाज की जो भी समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जा रहा है। संगठन समस्याओं क समाधान हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी कर चुका है। उम्मीद है कि सभी समस्याओं जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव विशाल बिरला, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड धर्मपाल घाघट, प्रदेश प्रमुख महामंत्री सोनू गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मदन वाल्मीकि आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। वाल्मीकि जयंति के अवसर पर आयोजक राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने वरिष्ठ पत्रकार रामप्रताप साकेती, वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल, वरिष्ठ पत्रकार रविनाथ कौशिक, जितेन्द्र राजौरी, नवीन कुमार आदि को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *