लता मंगेशकर का निधन सारी मानवता के लिए अपूर्णीय क्षति है: डा. जगदीश गाँधी

देश

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सुर सम्राज्ञी भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सारी मानवता के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। डा. गाँधी ने कहा कि लता जी की सुरीली आवाज वास्तव में परमपिता परमात्मा के वरदान स्वरूप थी जिसने भारत ही नहीं अपितु सारी विश्व मानवता को एकता का संदेश दिया। सुश्री लता जी न सिर्फ संगीत की दुनिया में सिरमौर थी अपितु व्यक्तिगत जीवन में भी प्रेम, दया व करूणा की प्रतिमूर्ति थी, जिसके लिए सारी मानवता सदैव उनकी आभारी रहेगी।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पसों में आज सी.एम.एस. के 55000 छात्र-छात्राओं ने सुर सम्राज्ञी भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित हुए उन्हें नमन किया एवं उनके निधन को सारे विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सी.एम.एस. कानपुर रोड एवं सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पसों में आज एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहाँ सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की। इस अवसर पर, सी.एम.एस. छात्र-छात्राओं ने स्व. लता जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर डालते हुए एक स्वर से कहा कि स्व. लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सारी दुनिया में प्रेम एवं भाईचारे का संदेश पहुंचाया, जिसके लिए सारी विश्व मानवता उनकी ऋणी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *