हृदय रोगियों के इलाज में मेडिट्रिना अस्पताल ग्रुप ने उत्तराखण्ड में बढ़ाए कदम, अब दिल के मरीजों को मिलेगा

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून- 4 राज्यों और 2 अंतर्राष्ट्रीय लोकेशंस में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर हृदय रोगियों का इलाज कर रहे जाने माने मेडिट्रिना हॉस्पिटल केरल ग्रुप अब उत्तराखण्ड के देहरादून कोरोनेशन हॉस्पिटल में भी अपनी कॉर्डियोलॉजी सेवाएं देगा। इसके लिए उत्तराखण्ड सरकार ने मेडिट्रिना हॉस्पिटल से अनुबंध होने वाला है। राज्य के सरकारी सेवारत व सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी, आयुष्मान भारत योजना, बीपीएल, ईएसआईसी, ईसीएसएच, ईजीएसएच कार्ड धारक हृदय रोगियों को भी रियायती दरों पर सरकारी इलाज मिलेगा। उत्तराखण्ड देश का पांचवां राज्य होगा जहां के हृदय रोगियों को मेडिट्रिना ग्रुप अपनी आधुनिक तकनीक से बेहतर और सुरक्षित इलाज देगा।  देश ख्याति प्राप्त काॉर्डिलॉजिस्ट और मेडिट्रिना हॉस्पिटल ग्रुप के चेयरमेन एवं एमडी डॉ. प्रथाप कुमार ने बताया कि उनका ग्रुप वर्तमान में हरियाणा राज्य के फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, गुरूग्राम, झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर, केरल में कोल्लम, त्रिवेन्द्रम, यूपी के आजमगढ़ सहित मालदीव और केन्या में इंदिरा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल मेंअपने हार्ट सेंटर सफलता पूर्वक चला रहा हैं।  डॉप्रथाप कुमार ने आगे कहा कि हम उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गएविश्वास को किसी भी तरह से नहीं टूटने देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य केग्रामीण क्षेत्रों में हृदय रोगियों तक हृदय देखभाल सेवाएं भी पहुंचे। मेडिट्रिनाग्रुप के सीओओ प्रवीण तिवारी ने डॉ. प्रथाप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कीवह कार्डियोलॉजिस्ट के एक संगठन, नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल के चेयरमैनहैं और आईजेसीटीओ के पाठ्यक्रम डायरेक्टर हैं, संगठन कार्डियोलॉजिस्ट को सीटीओ करनेके लिए शिक्षित करता है। वह सीटीओ, एलएमसीए और कैल्सीफाइड घावों जैसे जटिल कोरोनरीरोगों के सफल उपचार में माहिर हैं। और विदेशी धरती पर भी ऑपरेशन कर चुके हैं,और अब तक 18,000से अधिकएंजियोप्लास्टी कर चुके हैं। एम्स दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़, सूबेदारजंग अस्पताल दिल्ली और चेन्नईरामचंद्र मेडिकल कॉलेज के अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट की एक बड़ी टीम अकेले हरियाणाराज्य में मेडिटिना ग्रुप के लिए काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *