आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा डोईवाला की बेठक आहूत की गई जिसमें आप पार्टी की अध्यक्ष सोनी कुरेशी ने महिला मोर्चा का विस्तार करते हुवे डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नम्बर 1 में रहने वाली वैश्य समाज की सुमन गुप्ता व पंजाबी समाज की अनिता अरोड़ा को आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई व उन्हें फूल माला देकर उनका स्वागत कर आप डोईवाला नगर अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओ को सदस्यता दिलाई गई. सोनी कुरैशी ने कहा कि जल्द ही नगर महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा डोईवाला आप कार्यालय में डोईवाला विधानसभा प्रभारी राजू मोर्य केतन जी के निर्देशों अनुसार उनके अगुवाई में की जाएगी। सोनी कुरेशी ने कहा कि आने वाले नगर पालिका चुनाव में महिलाओ का विशेष योगदान रहेगा और अध्यक्ष से लेकर सभासदों को भारी मतों से विजयी श्री दिलाने के लिए पार्टी का व पार्टी द्वारा दिल्ली व पंजाब के किए जा रहे कार्यो का प्रचार प्रसार घर घर करेंगे नगर अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि पार्टी जल्द डोईवाला की जनता की समस्याओं को शासन प्रसासन तक पहुचाने का कार्य करेगी और जनता की जितनी भी मूल बहुत समस्याए है उन्हें प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष उठाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *