पाँच पी.सी.एस. सी.एम.एस. से चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पाँच छात्रों ने पी.सी.एस. में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. से चयनित हुए छात्रों ने युक्तिशा राजपूत, शांभवी त्रिपाठी एवं कौस्तुभ त्रिपाठी (सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस), अंकुर गौतम (सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस) एवं शुभम वर्मा (सी.एम.एस. महानगर कैम्पस) शामिल हैं। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता […]

Continue Reading

कॉलेज में छात्रों को दी ड्रग्स के दुष्परिणामों की जानकारी

आरती वर्मा मुनी की रेती. ड्रग्स का धंधा करने वाले की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में मुनी की रेती थाना पुलिस ने युवाओं को ड्रग्स के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना शुरू किया है। पुलिस का मानना है कि युवाओं के जागरूक होने […]

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस – खेलों में करियर बनाएं युवा – जेआरसी

फरीदाबाद. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर खेलों में करियर की अपार संभावनाओं के विषय बारे बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड […]

Continue Reading

नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – सराय जेआरसी द्वारा योगाभ्यास, योग से निरोगी जीवन प्राप्ति सरल

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा के निर्देशानुसार नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कर सभी को निरोगी रहने का संदेश दिया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने […]

Continue Reading

इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में पढ़ाई हेतु ओजस का चयन

लखनऊ, 20 जून। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्र ओजस श्रीवास्तव का उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में चयन हुआ है। ओजस को उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी कालेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ इस्ट एग्लिया एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर एवं कैनडा की यूनिवर्सिटी ऑफ […]

Continue Reading

सी.एम.एस. के सर्वाधिक 60 छात्रों का जे.ई.ई. एडवान्स में चयन ,जसकरन सिंह ‘सिटी टॉपर’

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 60 मेधावी छात्रों का इस वर्ष प्रतिष्ठित जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा में चयन हुआ है जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र जसकरन सिंह ने ऑल इण्डिया 539वीं रैंक अर्जित कर ‘सिटी टॉपर’ का खिताब अपने नाम किया है। ये मेधावी छात्र अब आई.आई.टी. दिल्ली, आई.आई.टी. मुंबई, आई.आई.टी. रूड़की, […]

Continue Reading

78,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा CMS छात्र को आमन्त्रण

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अंशुमान सिंह रघुवंशी को अमेरिका की प्रतिष्ठित मियामी यूनिवर्सिटी द्वारा 78,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा की पढ़ाई हेतु आमन्त्रण प्राप्त हुआ है। सी.एम.एस. छात्र को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। अंशुमान ने इस सफलता का श्रेय […]

Continue Reading

विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस – जूनियर रेडक्रॉस का प्रकृति को संरक्षित करने का आह्वान

फरीदाबाद . राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंदर कुमार मनचंदा ने कहा कि शहरों और औद्योगीकरण के विस्तार […]

Continue Reading

इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

लखनऊ। साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित इन्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्र आदित्य तिवारी ने गोल्ड मैडल जीतकर लखनऊ का नाम इन्टरनेशनल पटल पर गौरवान्वित किया हैं। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस […]

Continue Reading

सी.एम.एस. के 23 छात्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित

लखनऊ, 14 जून। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन के ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 23 मेधावियों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश के इण्टर व हाईस्कूल के सभी बोर्डो के कुल 141 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने […]

Continue Reading