दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए जीवनोपयोगी सहायक उपकरण

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश राजनीति

बागेश्वर। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नुमाइश मैदान, बागेश्वर में समाज कल्याण विभाग एवं कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 480 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), बैसाखी, छड़ी, कमर एवं घुटने की बेल्ट, दृष्टि संबंधी चश्मे तथा अन्य जीवनोपयोगी सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 71 व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे, वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, अध्यक्ष अनुश्रवण समिति चम्पा आर्या, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नैना लोहुमी, दिलीप खेतवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *