देहरादून,17 जनवरी। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्हे भाजपा में शामिल किया गया। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। वहीं सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से हटाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
बताया जाता हैं की पूर्व विधायक सरिता आर्य नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। नैनीताल सीट पर टिकट की स्थिति साफ ना होने पर सरिता कांग्रेस से खफा चल रही थी। उन्होंने अभी हाल ही में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात भी की थी। तभी से यह कयास लगाये जा रहे थे की पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा मे शामिल हो सकती हैं। आज उन्होंने भाजपा की सदस्य्ता लेकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया हैं।
