दून रॉयल न्यूज़
देहरादून। मोरारीबापु ने दिलीप कुमार के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा की व्यक्तिगत रूप से मेरे आदरणीय और परम स्नेही दिलीप कुमार साहब जो की शतायु होकर हमारे बीच से विदा हुए। उनके निधन की दुखद खबर आज सुबह मिली। व्यक्तिगत मुलाकात में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी मानवता और सद्भावना से मैं परिचित रहा हूँ। फिल्म जगत के इस महान नायक को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके निर्वाण को मेरा प्रणाम। साथ ही आदरणीय सायराजी की सेवा को भी नमन।

