जनसमस्याओं को लेकर जनता ने लगाई पूर्व कैबिनेट मंत्री से गुहार

अन्य उत्तराखंड कुमांऊँ समाचार गढ़वाल समाचार देश

कोटद्वार। कोटद्वार के मोटाढांग क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी को बुलाकर समस्याओं के समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों ने सड़क एवं गलियों की स्थिति, झाड़-झंकार, साफ-सफाई, पेयजल तथा रोजमर्रा की अन्य परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। जनता की समस्याएं सुनने के बाद सुरेन्द्र सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और कहा कि स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। क्षेत्रवासियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नेगी जी से संपर्क किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में सड़क, गलियों सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता मिली थी और आज भी लोग उनके कार्यकाल के विकास कार्यों को याद करते हैं। कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जनसमस्याओं को लेकर लोगों द्वारा श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी से संपर्क किए जाने का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। हाल के दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की समस्या, क्षतिग्रस्त बाढ़ सुरक्षा दीवारों सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर लोगों ने उनसे हस्तक्षेप की मांग की है। इन मामलों में नेगी जी द्वारा संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर कार्रवाई के लिए कहा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित पहल करने और अधिकारियों तक जनता की बात पहुंचाने के कारण वे आज भी श्री नेगी जी से उम्मीद के साथ संपर्क करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *