10 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी कांग्रेस : लाल चंद शर्मा

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 10 जुलाई को बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे को लेकर आयोजित किये जाने वाले मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम की तैयारी के लिये देहरादून महानगर कांग्रेस की बैठक महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में प्रेमनगर विंग न-6 में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे की लडाई लडती आ रही है, इसी के तहत 10 जुलाई को प्रातः 11ः00 बजे प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन से मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा। लाल चंद शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ता का आह्रवान करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। चाहे किसान हो, नौजवान हो, मजदूर हो, महिलाएं हों, उन्होंने जनपद देहरादून के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग का आह्रवान किया। उन्होनें कहा कार्यक्रम में पार्टी के समस्त सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याक्षी 2019, समस्त विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याक्षी 2017, समस्त एआईसीसी पीसीसी सदस्य, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जिला पंचायत ध्क्षेत्र पंचायत नगर निगम नगरपालिका नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य प्रमुख, समस्त अनुशांगिक संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। बैठक में राजीव पुंज, दीप बोहरा, दिवान बिष्ट, मीना रावत, तरूण चक्रवर्ती, मुकेश, अनिल ग्रोवर, प्रदीप जोशी, आनंद बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *