आज आये कोरोना के 49 मामले

उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में आज कुल 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुस्टि हुई है. आज विभिन्न अस्पतालों से 200 लोगों को डिस्चार्ज किया साथ ही अब तक विभिन्न अस्पतालों में 1165 लोग अपना इलाज करा रहे हैं आज राहत भरी खबर यह है आज कहीं से भी दुख भरी खबर नहीं आई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 1, चमोली में 4, चंपावत में 1, देहरादून में 15, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 5, पौड़ी गढ़वाल में 2, पिथौरागढ़ में 0 रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी गढ़वाल में 2, उधम सिंह नगर में 2, उत्तरकाशी में दो इस तरह कुल आज 49 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिस हिसाब से राज्य में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिर रहा है यह एक राहत भरी खबर है सबसे बड़ी राहत वाली बात यह है कि आज कहीं से भी किसी की मौत का समाचार नहीं मिला है, सरकार लगातार कोरोना से निपटने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन सभी लोगों को इस और जरूर ध्यान देना चाहिए कि तीसरी लहर से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *