पंजाब संकट सुलझाने के लिए कांग्रेस का ‘फॉर्मूला’ तय, अमरिंदर बनें रहेंगे CM, सिद्धू बनेंगे अध्यक्ष !

देश राजनीति

0

चंडीगढ़। पंजाब में जारी घमासान को समाप्त करने के लिए कांग्रेस का फॉर्मूला तय हो चुका है। अमरिंदर सिंह बनाम नवजोत सिंह सिद्धू विवाद के चलते प्रदेश में कांग्रेस की साख गिरती जा रही थी। जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने इस घमासान को समाप्त करने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। कहा जा रहा है कि अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हिंदी समाचार चैनल आजतक के साथ बातचीत में कहा कि पंजाब का सारा मामला सुलझ गया है। उन्होंने कहा कि आगे की राजनीति चलाने के लिए साथ में चलने की जरूरत है।

क्या AAP में शामिल होंगे सिद्धू !

नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने खारिज कर दिया। आपको बता दें कि पंजाब घमासान को समाप्त करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। जिसने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी थी। इसके बाद सोनिया गांधी ने अमरिंदर सिंह को दिल्ली बुलाकर बातचीत की। इस मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा था कि आलाकमान जो भी फैसला करेगी वो मुझे स्वीकार होगी। हालांकि अब कहा जा रहा है कि पंजाब घमासान को सुलझा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *