हरेला पर्व पर करणपुर मंडल में कार्यक्रम का आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून 18 जुलाई। आज भाजपा महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा आयोजित हरेला पर्व पर सुंदर कार्यक्रम करणपुर मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खजान दास विधायक राजपुर विधानसभा ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजपुर विधानसभा खजान दास ने कहा की हरेला पर्व हरियाली संवर्द्धन, प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का अनुपम सन्देश देता है। उत्तराखंड नैसर्गिक सौंदर्य और अपार जल राशियों से युक्त राज्य है, जो दुनिया भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के कण-कण में प्रकृति अपने जीवंत रूप में विद्यमान है। उत्तराखंड जितना नैसर्गिक सौन्दर्य से युक्त है उतना ही यह लोकपरम्पराओं से भी समृद्ध है। यहां का प्रत्येक पर्व प्रकृति के साथ अटूट रिश्ते को दर्शाता है। उत्तराखण्ड के लोक पर्वो में नदियों, पहाड़ों, प्रकृति और पर्यावरण के साथ अटूट संबंध देखने को मिलता है। श्रावण के प्रथम दिन मनाये जाने वाला हरेला पर्व पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। हरेला का पर्व हमें नई ऋतु की शुरुआत का संदेश देता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप मे भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार, एनएचपीसी के पूर्व डायरेक्टर, वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा की हरेला पर्व के नौ दिन पहले हरेले बोये जाते है तथा दसवें दिन अर्थात हरेला पर्व के अवसर पर उन्हें काटा जाता है। उसके बाद इसे देवता को समर्पित किया जाता है। हरेला पर्व सुख, समृद्धि और शान्ति का प्रतीक है। हरेले के साथ जुड़ी यह भी मान्यता है कि जिस वर्ष हरेला जितना बड़ा होगा फसलें भी उतनी अच्छी होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मपाल घाघट अध्यक्ष महानगर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कहा की हरेला पर्व वास्तव में “पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण” का पर्व है। हमारे पूर्वजों ने श्रावण मास के आरम्भ में हरेला पूजे जाने के उपरान्त एक पौधा निश्चित रुप से लगाने का संदेश दिया है ताकि मानव और प्रकृति के बीच जो अटूट संबंध है उसे और प्रगाढ़ बनाया जा सके।
इस अवसर पर महामंत्री महानगर जगराम, महानगर उपाध्यक्ष मोतीराम, महानगर उपाध्यक्ष मदन वाल्मीकि, दुर्गा मल्ल मंडल मसूरी मंडल अध्यक्ष सचिन, सह मीडिया प्रभारी महानगर काजल सूद, करणपुर मंडल महामंत्री भाजपा राहुल लारा, करणपुर मंडल मंत्री राजीव राजोरी, वार्ड अध्यक्ष मनोज पटेल, अज्जू, अरुण चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *