ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ प्रदेश मे देवभूमि उतराखण्ड सफाई मजदूर संघ हुआ लामबंद

उत्तराखंड

देहरादून। देवभूमि उतराखण्ड सफाई मजदूर संघ से जुड़े सफाई कर्मचारीयों ने शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार, शाखा सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की संघ पीछले 15 मार्च से लगातार शासन प्रशासन से अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर वार्ता कर रहा था। दो बार वार्ता सफल ना होने के कारण सफाई कर्मचारीयों मे आक्रोश था। राकेश कुमार ने बताया की विभाग उनकी अनदेखी कर रहा था जिसका परिणाम आज कार्य बहिस्कार कर सफाई कर्मीयों को सरकार के खिलाफ लामबंद होना पड़ा। अगर जल्द ही शासन प्रशासन उनकी मांगो पर अमल नही करता है तो इसके परिणाम गम्भीर होगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। विरोध करने वालो मे मणिकांत, सोनू कुमार, बंटी कुमार, संजय कुमार, राजीव, नरेश, विवेक, राजेंद्र कुमार, अनिल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *