कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेगी हरीश‌ रावत की लोकप्रियता : मोहन कुमार काला

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को‌ चुनाव‌ प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर हैं। कांग्रेस पार्टी हाईकमान द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब प्रभारी हरीश रावत को आगामी 2022 के चुनाव के लिए प्रचार कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश‌ ओर खुशी की लहर है। पूर्व‌ संयोजक अनुसूचित जाति विभाग मोहन कुमार काला ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर आभार प्रकट करते हुए कहा की हरीश रावत का अनुभव ओर कुशल‌ नेतृत्व, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश‌ गोदियाल के सहयोग से 2022 में उत्तराखंड में जीत का परचम लहरायेगे। तथा भाजपा के कुशासन से जनता को राहत दिलायेंगे। वहीं मोहन कुमार काला ने कहा की जनता हरीश रावत को एक बार फिर से 2022 के मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है। उनका कुशल‌ नेतृत्व 2022 में उत्तराखंड प्रदेश को मजबूती और खुशहाली प्रदान करेगा। मोहन कुमार काला ने कहा की हरीश‌ रावत की लोकप्रियता 2022 में कांग्रेस के लिए संजीवनी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *