कांग्रेस नेताओं ने किया कांग्रेश जनों से देहरादून चलो का आव्हान

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने राज्य भर के कांग्रेसियों से कल 27 जुलाई को देहरादून चलो का आह्वान किया है। कल जब पार्टी के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत देहरादून में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे तो यह एक ऐतिहासिक मौका होगा। इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को 1 दिन का समय दान करके इस कार्यक्रम में पूरे हौसला और उत्साह के साथ शामिल होना है। कांग्रेस का नया नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेकेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भारी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को देख रही है और 2022 के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का दो दिवसीय कार्यक्रम भी प्राप्त हो चुका है। वह भी कार्यक्रम में उपस्तिथ होंगे और पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात करेंगे। पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *