विधानसभावार वाल्मीकि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय : धर्मपाल

उत्तराखंड गढ़वाल समाचार

देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक इंदिरा कॉलोनी वाल्मीकि सामुदायिक भवन देहरादून में आयोजित की गई।जिसमें सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिये देहरादून में विधानसभा वार वाल्मीकि सम्मेलन आयोजित करके क्षेत्रीय विधायकों के माध्यम से वाल्मीकि समाज की प्रमुख समस्याएं उनके सम्मुख रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा15 अगस्त को स्वतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम करणपुर वाल्मीकि बस्ती में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण भी किया गया तथा बैठक में महर्षि बाल्मीकि सेना छोड़कर आये अरुण चौहान के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना एवं मोर्चा परिवार में अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर विनोद महार को मोर्चा में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आकाश पवार को प्रदेश उपाध्यक्ष, अंकुश प्रेम को युवा मोर्चे में महानगर अध्यक्ष, गजेंद्र चौहान को महानगर महामंत्री युवा मोर्चा मनोनीत किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन बाल्मीकि के साथ प्रदेश महामंत्री राज गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश आजाद, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष देहरादून के पद पर कुमारी काजल सूद को मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय अध्यक्ष, धर्मपाल घाघट प्रदेश अध्यक्ष, अरुण चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विशाल बिरला राष्ट्रीय सचिव, राजीव राजोरी प्रदेश महामंत्री आदि द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि भगवत प्रसाद मकवाना एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे धर्मपाल घाघट एवं अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने अवगत कराया कि दिनांक 20 जुलाई को शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं 27 जुलाई 2021 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सम्मुख संयुक्त मोर्चा के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं के संबंध में विस्तार से बिंदुवार वार्ता हुई। जिसमें सफाई कर्मचारियों की कई समस्याओं के समाधान हेतु सहमति बनी है। जिसके शासनादेश शीघ्र जारी होंगे मोहल्ला समिति सफाई कर्मचारियों एवं आउट सोर्स में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण तथा ठेकेदारी प्रथा समाप्त किए जाने हेतु प्रयास जारी रहेंगे तथा राज्य में सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती के लिए भी मोर्चा सरकार से पुरजोर मांग करता है, ताकि युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। मकवाना ने संगठन को और अधिक मजबूत करने हेतु सभी पदाधिकारियों को बस्ती बस्ती जाकर बैठ कर आयोजित कर बड़ी संख्या में अपने विचार धारा से जोड़ने हेतु प्रयास करने हेतु अपेक्षा की है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए धर्मपालघाघट ने कहा कि मोर्चा संगठन नहीं बल्कि एक परिवार के रूप में समाज को जोड़कर समाज की समस्याओं को शासन प्रशासन के सम्मुख सदैव उठाता रहा है। समाज की समस्याओं के समाधान कराने में मोर्चा की हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहा हैं। मोर्चा पर्वतीय क्षेत्रों में भी आज मजबूती से कार्य कर रहा है। समाज को शिक्षित संगठित होकर अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संकल्पित होना पड़ेगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण चौहान द्वारा किया गया। बैठक में मदन बाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, राजीव राजौरी प्रदेश महामंत्री, विनोद मीडिया प्रभारी, श्रीमती कृष्णा चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती कोमल गहलोत, कुमारी काजल, विनोद महार, आकाश पवार, राज गहलोत, सतीश आजाद, नरेश कुमार, पूरन वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष, सुधीर टाक प्रदेश सचिव टिहरी गढ़वाल तथा अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *