2022 फतह करने की तैयारी में जुटी कांग्रेस : मनीष कुमार नागपाल

उत्तराखंड राजनीति

देहरादून/डोईवाला। अगले वर्ष 2022 के चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, सभी राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूती देने में लग गए हैं। इसी कड़ी में आज डोईवाला में पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष कुमार नागपाल ने तेलीवाला गांव में महिलाओं की बैठक की। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली और कई महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल ने कहा कांग्रेस 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा के झूठे वायदों को जनता पहचान चुकी है, जिस तरह से इन्होंने उत्तराखंड के विकास की बजाय खुद का विकास किया है उत्तराखंड की जनता को इनका असली चेहरा नजर आ गया है। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें इस प्रदेश कि सत्ता से बाहर करेगी। जिसमें मुख्य भूमिका महिलाओं और युवाओं की होगी। वही डोईवाला ब्लॉक में अखिल भारतीय पंचायत परिषद उत्तराखंड का गठन किया गया। जिसमें महिला प्रकोष्ठ में विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया। जिसमे रेखा चौहान को ब्लॉक डोईवाला का अध्यक्ष, साहिबा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मेहराज को महामंत्री, जाहिरआ को सचिव, शहनाज को संयुक्त सचिव तथा हनीफा को कोषाध्यक्ष, सरोज कश्यप को ब्लॉक महामंत्री बनाया गया। सभी मनोनीत नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की गई कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और 2022 में कांग्रेस की विजय पताका फहरायेगे। इस अवसर पर अंजली जनकल्याण एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अंजू कुमार, रेखा चौहान, सरोज देवी, अजय सैनी, जहीर, मोमिना, वकीला, आशमी, समीना, शाहीन, मुनिसा, सितारा खातून, आबिद, महजभी, राबिया, चंद्र मोहन कोठियाल समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *